Author: Satya Swaraj

 रेलवे स्टेशनों की सफाई पर करोड़ो खर्च होते हैं इसके बावजूद यात्रियों को कचरे और बदबू के बीच बैठना पड़ रहा है । बैतूल रेलवे स्टेशन इसी एक बानगी बना हुआ है जहां स्टेशन को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला हुआ है लेकिन सफाई ठेकेदार की लापरवाही के चलते स्टेशन का कोना कोना कूड़ादान बना हुआ है । यात्री इसी गंदगी के बीच बैठते सोते हैं । अमृत भारत स्टेशनों में शामिल बैतूल स्टेशन की इस दुर्दशा को लेकर रेलवे प्रबंधन भी लापरवाह बना हुआ है । बैतूल का अमृत भारत स्टेशन जिसे कुछ वर्ष पहले सफाई और मैनेजमेंट के लिए आईएसओ…

Read More

बैतूल। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च से जिले के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जुर्माने सहित आवश्यक चलानी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों से हेलमेट के उपयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन…

Read More

भाजपा हाईकमान के एक कदम ने संगठन में हलचल मचा दी है । भाजपा के मोर्चा पदों पर आसीन पदाधिकारियों को भी शायद बदलाव की भनक लग गई है या उन्हें एक इशारा भेज दिया गया है । मामला भाजपा के 30  मंडल प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति से जुड़ा है । भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ,संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेव सिंह,और जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता की सहमति से जो सूची जारी की है उसमें वर्तमान युवा मोर्चा प्रभारी भास्कर मगरदे को…

Read More

राष्ट्रीय चिन्हों और स्मारकों को यदि कोई आम नागरिक क्षति पहुंचा दी तो उसे देशद्रोही करार दिया जाएगा लेकिन यही काम रसूखदार नौकरशाह करें तो सौ खून माफ किये जाते हैं । ऐसा ही कुछ बैतूल में घटित हुआ जब राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ को क्षति पहुंचाने और उसे कचरा वाहन पर ले जाने के प्रयास पर भी कोई दोषी साबित नहीं हुआ ना ही किसी की जिम्मेदारी तय की गई । कंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओ समेत मैदान में उतरे और स्तम्भ को टूटने से बचा लिया लेकिन बात तो तब होगी जब कांग्रेस दोषियों को कटघरे तक पहुंचा…

Read More